मुमकिन नहीं कि मैं तुझे भूल जाऊं ~Mumkin nahi ye ki main tujhe bhul jaun~ by loveshayari2021

 मुमकिन नहीं कि मैं तुझे भूल जाऊं ~Mumkin nahi ye ki main tujhe bhul jaun~ by loveshayari2021

मुमकिन नहीं कि मैं तुझे भूल जाऊं

तुम्हारे बिना कैसे उम्र बिताऊं
मुमकिन नहीं ये कि मैं तुझे भूल जाऊं
हर तरफ नजर में है नजारा तेरा
देखा जिसको भी आया नजर चेहरा तेरा
दिल की गली से रूह के नगर तक
मन के जहाँ में है बस तेरा बसेरा
मुमकिन नहीं ये कि मैं वहाँ से तुझे निकाल पाऊं
तुमहारे बिना कैसे उम्र बिताऊं

ठलती शाम का रंग सुनहरी
जैसे तेरा आँचल हो संतरी
छत की मुंडेर पर जो टहले मोरनी
याद आऐ मुझको वो खेतो की पगडनडियों पर
लचक मचक कर चलने वाली चाल तेरी
पैर में फिर वो तेरी मोच का आना
कराह के तेरा वो जमी पे बैठ जाना
ऊठा लो मुझे बांहो में अपनी
अब मुझसे चला नहीं जायेगा जानी
क्या खूब था तेरा वो बहाना बनाना
मुमकिन नहीं कि मैं उन पलों को भूल जाऊं
तुम्हारे बिना कैसे उम्र बिताऊं
मुमकिन नहीं कि मैं तुझे भूल जाऊं ।।

Mumkin nahi ye ki main tujhe bhul jaun

More:- Sad Shayari  

Post a Comment

0 Comments